बलिया में मौसेरी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Ballia Desk
By -
0



🔴 बलिया में मौसेरी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया न्यूज लाईव। Dec 11 2025 (पीटीआई-भाषा की फीड से)

✨ मुख्य हाइलाइट्स

  • आरोपी आफताब उर्फ गब्बर को तुर्तीपार गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
  • युवती को बहला-फुसलाकर 25 नवंबर को अगवा किया गया था।
  • अगवा युवती को पुलिस ने दो दिन पहले मुक्त करा लिया।
  • युवती के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराएं जोड़ी गईं।
  • आरोपी पीड़िता का मौसेरा भाई है और रिश्तेदारी के कारण घर आता रहता था।

बलिया जिले की उभांव पुलिस ने कुशीनगर जिले के निवासी एक युवक को अपनी मौसेरी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती की मौसी कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया खुर्द गांव में रहती है।

उसकी मौसी का बेटा आफताब उर्फ गब्बर रिश्तेदारी के कारण अक्सर युवती के घर आता रहता था। आफताब ने 25 नवंबर को युवती को बहला फुसला कर अगवा कर लिया। इस मामले में युवती के पिता की शिकायत पर आफताब के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (महिला का अपहरण) के तहत 27 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। उभांव पुलिस ने दो दिन पहले अगवा युवती को मुक्त करा लिया।

युवती ने पुलिस को और अदालत में बयान दिया है कि आफताब ने उसे अगवा करने के बाद उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामले में बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप की धारा बढ़ा दी है।

पद विवरण स्थान
मुख्य आरोपी आफताब उर्फ गब्बर कुशीनगर (पटहेरवा, सिंदुरिया खुर्द)
पीड़िता 19 वर्षीया युवती (मौसेरी बहन) बलिया (उभांव थाना क्षेत्र का गांव)
जगह का नाम (गिरफ्तारी/घटना) तुर्तीपार गांव के समीप बलिया (उभांव थाना क्षेत्र)

डिस्क्लेमर: बलिया न्यूज लाईव ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default