एक महीने में सुशांत के तीन दोस्त कर चुके हैं आत्महत्या:
सुशांत सिंह के दोस्त अभिषेक कुमार सिंह ने भी दावा किया है कि सुशांत के तीन करीबी लोगों ने आश्चर्यजनक रूप से इस साल आत्महत्या कर ली है और सुशांत चौथे हैं। जो किसी बड़ी साजिश की एक कड़ी है। दोस्तों के नाम हैं:
- मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई 2020 – सुशांत के दोस्त थे, आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया गया
- प्रीक्षा मेहता – करीबी दोस्त 26 मई 2020, सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें करियर और रिश्तों को लेकर निराशा लिखा था।
- दिशा सलियन – 9 जून 2020 – सुशांत सिंह को एक्स मैनेजर
- अब सुशांत सिंह – 14-जून 2020
बता दें कि सुशांत के पिता से मिलने जब उनके पटना आवास पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे थे तो उन्होंने मीडिया से बताया था कि परिवार को इस मामले में गहरी साजिस की आशंका है। इसलिए भारत सरकार मामले की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच करवाए।
वहीं महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी कल ट्वीट किया था कि छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।
छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!
मुंबई में ही होगा अंतिम संस्कार:
बहरहाल, कल खबर आई थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में ही होगा लेकिन अब आज सुबह खबर आई कि मुमाबी में ही अंतिम संकार होगा और इसके लिए परिवार के लोग भी मुंबई रवाना हो रहे हैं।
सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर बात किया था। सुशांत ने बताया कि तबियत ठीक नहीं है। सुशांत की बहन, बांद्रा के घर आई और 2 दिन सुशांत के साथ रही। जानकारी यह भी मिली है कि सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। नवंबर में शादी की बात चल रही थी, लड़की से अनबन था। अंतिम कॉल दोस्त महेश भट्ट को किया था।