नई दिल्ली।  बरसात के दिनों मे डेंगू का डर हर किसी को सताने लगता है। इस बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि मरीज अक्सर सामान्य बुखार को भी डेंगू समझने लगते हैं। ऐसे में लोग सामान्य बुखार के लिए भी महंगा इलाज होने के बाद भी अस्पतालों में दाखिल हो जाते हैं।  

जानें कैसे और कब होता है डेंगू

डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है।