🔴 लखनऊ पुलिस में बड़ी कार्रवाई !
ड्यूटी वसूली के आरोपों के बाद 12 पुलिसकर्मी हटाए गए
लखनऊ। पुलिस लाइंस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियोज का अब साफ असर दिख रहा है।
गार्ड ड्यूटी लगाने के नाम पर कथित वसूली के गंभीर आरोपों के बीच सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
एक दारोगा, दो मुख्य आरक्षी समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों को गणना कार्यालय से हटा दिया गया है।
📌 क्या था सुनील शुक्ला का आरोप?
- गार्ड ड्यूटी लगवाने के नाम पर सिपाहियों से प्रति व्यक्ति ₹2000 तक वसूली की जाती है।
- यह रकम “चेन सिस्टम” के जरिए ऊपर तक पहुंचती है।
- ड्यूटी आवंटन पूरी तरह सेटिंग और वसूली पर आधारित है।
- मेडिकल प्रतिपूर्ति और अन्य विभागीय कामों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
अब होगा बड़ा बदलाव !
ड्यूटी आवंटन की पूरी प्रक्रिया अब कंप्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर से होगी।
मानव हस्तक्षेप कम → पारदर्शिता बढ़ेगी
ड्यूटी आवंटन की पूरी प्रक्रिया अब कंप्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर से होगी।
मानव हस्तक्षेप कम → पारदर्शिता बढ़ेगी
🔍 पुलिस कमिश्नरेट की प्रतिक्रिया
लखनऊ पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने जानकारी दी कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए गणना कार्यालय में तैनात सभी कर्मियों को हटाकर नई तैनाती की गई है।
जांच समिति में उन अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है जो सीधे पुलिस लाइंस की देखरेख करते हैं, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहे।
सुनील शुक्ला ने पहले वीडियो के बाद तीन और वीडियो जारी किए थे। उन्होंने अपने घर पर दबिश देने का भी आरोप लगाया था, जिसे पुलिस ने नोटिस देने की बात बताते हुए खारिज किया है।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग में सुधार और पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
#UttarPradesh #Lucknow #UPPolice #PoliceReforms #CMYogi #ViralVideo #CorruptionFree