भारत में कोरोना का कोहराम, एक दिन में 2003 लोगों ने तोड़ा दम- 1409 मौतें अकेले महाराष्ट्र में
नई दिल्ली देश में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। पूरी दुनिया में चीन से फैले कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। भारत में भी इस जानलेवा बीमारी के कारण अबतक हजारों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस ने भारत में मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 2003 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं।
जानकारी के अनुसार ये जो 2003 लोगों की जान गई है इनमें सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। एक दिन में इतनी मौतें होने के बाद महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 437 संक्रमितों ने दम तोड़ा। ये दिल्ली में अब तक हुई मौतों में सबसे अधिक है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हजार 903 हो गई है। कहै।