Ballia News Live: सतुआन पर गंगा तट पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ballia Desk
By -
0
बलिया। आस्था के पर्व सतुआन संक्रांति पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही विभिन्न साधनों से लोग शहर के अलग-अलग चौराहों से होकर गंगा घाटों पर पहुंचे और गंगा नदी में स्नान किया। इस पर्व पर जिले के पचरुखिया घाट, रामगढ़, हुकुम छपरा घाट, सती घाट भुसौला, माल्देपुर घाट, महावीर घाट के अलावे दियर के विभिन्न घाटों पर गंगा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. 
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए चौक चौराहों और गंगा घाटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। घाटों पर स्नान के बाद लोगों ने श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य भी किया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही। नरहीं क्षेत्र में सतुआन पर्व पर उजियार गंगा घाट सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर शुक्रवार की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने दान पुण्य भी किया। सतुआन पर्व पर लोगों ने आम की चटनी के साथ सत्तू खाया तो बहुत लोगों ने ईख के बने राब के साथ सत्तू खाया और खिलाया।
40 रुपए किलो बिका कच्चा आम
सतुआन पर सत्तू खाने की परंपरा का भी लोगों ने बखूबी निर्वहन किया है। घाट से स्नान कर लौटे दूरदराज के लोगों ने गमछे आदि कपड़ों में ही सत्तू और मूली का सेवन किया। गांवों में भी लोग दिन में इसे आम की चटनी के साथ खाकर पर्व मनाया। इससे आम की भारी मांग रही। सब्जी आदि की दुकानों पर कच्चे आम कल से ही 40 रुपए किलो तक बिके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default